फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manipulating student , accused of beating

छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी की पिटाई

Wed, 12 Aug 2015 07:14 PM IST
मझगईं
मझगईं Updated Wed, 12 Aug 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय कक्षा पांच की छात्रा बुधवार की सुबह स्कूल जा रही थी कि तभी स्कूल से कुछ पहले ही एक शराबी युवक ने उसका मुंह दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गया। मुंह से हाथ हटते ही छात्रा ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पड़ोस के स्कूल में मौजूद प्रधानाचार्य और अपने खेत में गन्ने की पत्ती नोंच रहे एक व्यक्ति ने शराबी के चंगुल से छात्रा को बचाया और उसे पकड़कर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने एक-दो तमाचे जड़कर शराबी छोड़ दिया। छात्रा का हाल देखकर नाराज घरवालों और गांव के लोगों ने उसे पकड़कर शराबी धुनाई की। गांव वालों का आरोप है दुर्गा मंदिर के पास बिक रही कच्ची शराब की दुकान पर शराब पीकर ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि गांव में बन और बिक रही कच्ची शराब पर रोक लगाने की कई बार मांग की गई है लेकिन पुलिस ने इस पर अंकुश नहीं लगाया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और  पत्र देकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी काफी नशे में था अगर परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed