फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahewaganj outpost in-charge and two soldiers line spot

महेवागंज चौकी इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन को लेकर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गांव परसिया के पास काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन होने का मामला खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर हुई एक मजदूर की मौत के बाद सामने आया। अमर उजाला ने अवैध खनन की खबर प्रमुखता से छापी थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने खबर पर संज्ञान लेते हुए महेवागंज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एलआरपी चौकी प्रभारी संजय सिंह को दोबारा महेवागंज पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मैगलगंज के एसएसआई उमेश्वर प्रताप यादव को एलआरपी चौकी का कार्यभार सौंपा है। 

महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव परिसया के पास सत्ता पक्ष के सफेदपोश नेताओं और पुलिस की मिलीभगत से काफी समय से मिट्टी का खनन हो रहा था। 29 सितंबर की रात खनन के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबकर गांव चफंदी निवासी 30 वर्षीय जमुना प्रसाद की मौत हो गई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करने में भी खेल किया था। पुलिस ने एफआईआर में अवैध खनन का जिक्र भी नहीं किया। अमर उजाला ने इस खबर को पहली सितंबर के अंक में अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत शीर्षक से प्रमुखता के साथ छापी थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने महेवागंज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल देवीचरण त्रिपाठी, सिपाही सुरेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि एलआरपी चौकी इंचार्ज संजय सिंह को महेवागंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मैगलगंज के एसएसआई उमेश्वर प्रताप यादव अब एलआरपी चौकी इंचार्ज होंगे। महेवागंज चौकी पर संजय सिंह की दोबारा तैनाती है। वह साल भर पहले भी इस चौकी पर बतौर प्रभारी तैनात रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed