{"_id":"7c77e787333a621f19137c662f0d5133","slug":"mahewa-ganj-get-blown-sneak-a-bag-full-of-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवागंज में उचक्का ले उड़ा जेवर से भरा बैग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेवागंज में उचक्का ले उड़ा जेवर से भरा बैग
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से चंद कदम दूर एक सर्राफ की दुकान से चोरों ने जेवर से भरा बैग पार कर दिया। चोरी गए जेवर की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही है। मौका मुआयना कर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
कस्बा निवासी अब्दुल मोइन की शारदानगर मार्ग पर न्यू खीरी ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह मोइन ने दुकान खोली और बैग काउंटर पर रख दिया। इस बीच वह किसी से मिलने रोड तक पहुंचा ही था, कि पीछे मुड़कर देखा कि बैग गायब था। पहले तो समझा कि किसी ने मजाक में बैग छुपा लिया होगा पर बैग के चोरी जाने की बात पता लगते ही दुकानदार स्तब्ध रह गया। वह बेसुध हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया और फौरन पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय और चौकी इंचार्ज समीर जावेद ने मौका मुआयना किया। पुलिस को छानबीन के बाद भी कुछ जानकारी हाथ नहीं लगी है। सर्राफ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बैग में 15 किलोग्राम चांदी और चार सौ ग्राम सोने के जेवर की बात पुलिस को बताई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
--
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध की तलाश
सर्राफ की दुकान से जेवर भरा बैग चोरी हो जाने की घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि भीरा रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक बैग ले जाता दिख रहा है। चौकी इंचार्ज समीर जावेद फौरन नर्सिंग होम पहुंच गए। यहां सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में युवक मोबाइल पर बात करते आराम से जाते हुए दिखा, पर चेहरा साफ नजर नहीं आया है।