फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Made in courtship Face killing

प्रेम प्रसंग में की गई अंकित की हत्या

Wed, 03 Jun 2015 06:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Jun 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला काशीनगर निवासी 16 वर्र्षीय अंकित उर्फ गोलू की मौत के मामले में हत्या की पुष्टि हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताया है। मृतक की मां आशा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव देउवापुर में तालाब किनारे मंगलवार की सुबह काशीनगर निवासी 16 वर्र्षीय अंकित उर्फ गोलू का शव पड़ा मिला था। उसके गले में बेल्ट लिपटी थी, जिससे घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया था, जबकि मौके की अन्य स्थितियां भी हत्या की ओर इशारा कर रहीं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण दम घुटना बताकर हत्या की पुष्टि कर दी है। सोमवार को अंकित ने मोहल्ला अर्जुननगर में रहने वाली बुआ के घर जाने की बात घर वालों को बताई थी। मृतक की मां आशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है और मोहल्ले केे ही रामभूखन को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बुआ के घर जाना तो था बहाना
अंकित ने सोमवार की सुबह से ही अपना प्लान बना लिया था, जिसके मुताबिक उसने सुबह ही अपने घरवालों को बुआ के घर जाने की बात बता दी थी। राजापुर रोड स्थित जनरल स्टोर बंद कराकर वह कहीं चला गया था। इसके बाद वह अपनी बुआ के घर नहीं गया औैर न ही अपने घर पहुंचा, बल्कि किसी तीसरी जगह पहुंच गया। मंगलवार की सुबह अंकित का शव उसके घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वादी की तहरीर के मुताबिक एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से जल्द ही पूछताछ कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed