{"_id":"57a8ca324f1c1bb461ee476a","slug":"lucknow-transferred-14-of-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दरोगा का लखनऊ तबादला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 दरोगा का लखनऊ तबादला
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 दरोगा का लखनऊ तबादला
- यातायात निदेशालय डायल 100 परियोजना में भेजे गए
- डीआईजी कार्मिक के आदेश पर हुआ तबादला
- एसपी ने कार्यमुक्त की आज की तिथि की नियत
खादी के संरक्षण में जिले की कई मलाईदार चौकियों और वर्तमान समय में थानों में तैनाती के लिए जोर आजमाइश कर रहे दरोगाओं की इच्छाओं पर पानी फिर गया। डीआईजी कार्मिक लखनऊ ने 14 दरोगाओं को उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय डायल 100 परियोजना लखनऊ में स्थानांतरित किया है। एसपी ने इन्हें कार्यमुक्त करने की तिथि नौ अगस्त यानी आज निर्धारित की है। तबादले के बाद से दरोगाओं में हड़कंप मचा है। सूची में शामिल चौकियों पर तैनात कई दरोगा अपने राजनीतिक आकाओं की गणेश परिक्रमा शुरू कर दी है।
डीआईजी कार्मिक लखनऊ ने पांच अगस्त को तबादला आदेश जारी किया है। सूत्रों की माने तो सपा सरकार में दो बार जिले में आमद लेने वाले दरोगा विश्वनाथ यादव हाल ही में थाना हैदराबाद से लाइनहाजिर किए गए थे। प्रदेश नेतृत्व में अच्छी पकड़ होने के कारण शुरू से ही वह पसगवां, हैदराबाद, मैगलगंज समेत कई थानों में एसओ रहे। बताते हैं कि जिले के मलाईदार थानों में तैनाती के दौरान खुलासों में चर्चा बने दरोगा परशुराम ओझा भी वर्तमान समय में विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी हैं। सत्तापक्ष के एक बड़े नेता के काफी नजदीक माने जाने वाले दरोगा सूर्यमणि यादव खजुरिया चौकी इंचार्ज हैं। डीआईजी कार्मिक की तबादला सूची में शामिल जिले में तैनात कई ऐसे दरोगा हैं, जिनकी जिले से लेकर प्रदेश नेतृत्व में अच्छी पकड़ है। राजनीतिक आकाओं के बल पर कुछ दरोगा मलाईदार थानों और चौकियों पर तैनाती पाने में कामयाब रहे हैं, जबकि कुछ जुगाड़ में भिड़े हैं। डीआईजी कार्मिक की सूची जारी होने के बाद कुछ दरोगा तबादला आदेश निरस्त कराने के लिए जिले से लेकर प्रदेश नेतृत्व में शामिल नेताओं की परिक्रमा लगानी शुरू कर दी है।
डायल 100 परियोजना में स्थानांतरित दरोगाओं की सूची
नाम पद तैनाती स्थल
विज्ञापन
1. जनार्दन प्रताप सिंह एसएसआई गोला
2. जलालुद्दीन सिद्दीकी एसआई निघासन
3. महेंद्र कुमार सिंह एसआई क्राइम ब्रांच
4. परशुराम ओझा एसआई विशेष जांच प्रकोष्ठ
5. श्यामसिंह एसआई फरधान
6. सूर्यमणि यादव एसआई चौकी प्रभारी खजुरिया
7. सुरेश कुमार मौर्या एसआई फूलबेहड़
8. शंखधर भट्ट एसआई गोला
9. राजेश सिंह एसआई ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट
10. रामनाथ एसआई ईसागनर
11. विश्वनाथ यादव एसआई पुलिस लाइन
12. चंद्रभान वर्मा एसआई चौकी प्रभारी कफारा
13. बलराम मिश्रा एसआई पुलिस लाइन
14. हेमेंद्र पांडेय एसआई सदर कोतवाली
बड़े पैमाने पर हो सकता है जिले में फेरबदल
उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय डायल 100 परियोजना लखनऊ में जिले के 14 दरोगाओं का तबादला होने के बाद चार पुलिस चौकियां प्रभारी सहित कई पद रिक्त हो जाएंगे। इसके अलावा थानों में भी दरोगाओं की कमी होगी। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस कमी को पूरा करने के लिए एसपी जिले में बड़ा फेरबदल शीघ्र कर सकते हैं। जिसमें कई थाना प्रभारी भी शामिल हो सकते हैं।
वर्जन.....
डीआईजी कार्मिक के आदेश पर 14 दरोगाओं का तबादला डायल 100 परियोजना में हुआ है। इन दरोगाओं को नौ अगस्त यानी आज को कार्यमुक्त करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि पर स्थानांतरित दरोगाओं को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। - अखिलेश चौरसिया, एसपी