{"_id":"59550a244f1c1b92378b4686","slug":"looted-in-the-same-night-and-millions-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक ही रात में लूट और लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में लूट और लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत भूषण कालोनी में बदमाशों से भिड़ने पर महिला को किया घायल
नगर के भारत भूषण कालोनी में बदमाशों ने एक महिला को चाकू से घायल कर दिया वहीं सर्वोदय नगर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर सहित लाखों का सामान चुरा लिया है।
नगर के भारत भूषण कालोनी निवासी सुरेंद्रनाथ तिवारी के मकान में 28/29 की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि परिवार के सभी लोग उनके पैतृक गांव सिसोकन गए थे। घर पर उनकी बेटी रंजना तिवारी(30), पुत्रवधू नीतू तिवारी थीं। आधी रात में उनकी पुत्रवधू नीचे उतर आयी और कमरे में सो गई। छत पर उनकी बेटी रंजना अकेली लेटी थी। तभी चार बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। मकान के अंदर कमरे बंद देेख बदमाश छत पर गए जहां बदमाशों ने उनकी बेटी को दबोच लिया और चाबी मांगने लगे। इस पर रंजना बदमाशों से भिड़कर शोर मचाने लगी। बदमाशों ने चाकू से रंजना के सिर पर वार कर दिया फिर भी रंजना बदमाशों से संघर्ष करती हुई शोर मचाती रही। पड़ोसियों के जागने पर बदमाश रंजना के गले की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद रंजना और नीतू ने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। मोहल्ले के अंदर हुई लूट की वारदात से लोगों में दहशत है।
वहीं बांकेगंज रोड स्थित सर्वोदयनगर मोहल्ले में मूलचंद शुक्ल के मकान में चोर ताला तोड़कर घुस गए। उस समय मूलचंद और उनकी पत्नी कटोरी देवी छत पर सो रहे थे। मूलचंद ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह सोने के लिए छत पर चले गए। सुबह छह बजे वह नीचे आए तो मकान के तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे। यह देखकर वह दंग रह गए। कमरों के अंदर जाकर देखा तो संदूक और अलमारी टूटी, सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर 10 हजार रुपया नकद, उनकी पत्नी और पुत्रवधू के लाखों के जेवर चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
रजागंज। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्खारी में अंबेडकर पार्क में लगा सोलर पैनल, बैटरी बुधवार की रात चोर चुरा ली है। ग्राम प्रधान राजाराम गौतम, महावीर ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है जांच करा कर कार्यवाई की जाएगी।