{"_id":"c888afe2ee6108fda6d7ab1e4b85c158","slug":"loot-hindi-news-85","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परिवार से दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान परिवार से दो लाख की लूट
धौरहरा
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुरवा मजरा सुजानपुर के किसान के घर सात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया और परिवार को कब्जे में कर 50 हजार की नकदी 100 लीटर मेन्था ऑयल और एक लाख के गहनों समेत करीब दो लाख की लूट को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की है।
कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुरवा मजरा सुजानपुर के बड़े किसान छैल बिहारी वर्मा अपने पिता कल्लू प्रसाद वर्मा के साथ परिवार सहित घर में सो रहे थे। देर रात बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए और छैल बिहारी वर्मा उनके पिता कल्लू प्रसाद को असलहों के बल पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और महिलाओं को डरा धमकाकर 50 हजार की नकदी, 100 लीटर मेन्था ऑयल, एक पीपा सरसों का तेल, सोने का हार, झुमकी, पायल, अंगूठी सहित जेवरात (कीमत एक लाख) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।