{"_id":"13a738440e2d1f3709d94b37f4b14252","slug":"loot-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के साथियों को गोंडा में बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के साथियों को गोंडा में बंधक बनाया
निघासन (लखीमपुर खीरी)
Updated Sun, 14 Dec 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गोंडा में गन्ना छिलाई करने गया एक मजदूर वहां की एक युवती को
विज्ञापन
बहला-फुसलाकर भगा लाया। इस मामले की भनक जब युवती के परिवार वालों को हुई
तो उसने मजदूर के चार अन्य साथियों को वहां बंधक बना लिया। लड़की पक्ष
वालों ने युवती लाने के बाद ही उनको छोड़ने की बात कही है। घटना की सूचना
मजदूरों के परिवार वालों ने पुलिस को दी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर अपने चार अन्य साथियों के साथ गोंडा जनपद के एक गांव में करीब 10 दिन पहले गन्ना छीलने गया था। वहां पर एक व्यक्ति की युवती को बहाला-फुसलाकर भगा लाया। युवती भगाने की जानकारी होने पर उसके परिवार वालों ने मजदूर के चार अन्य साथियों को बंधक बना लिया और उनके घरों में फोन करके बताया कि हमारी पुत्री को सही सलामत वापस भेजने के बाद ही उनको छोड़ा जाएगा। बंधक बने मजदूरों के परिवार वालों ने एसओ आरके यादव को सारी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने गोंडा जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।