फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohti no recorded reports of robbery in village

लोहिटी गांव में हुई डकैती की नहीं दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद। Updated Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lohti no recorded reports of robbery in village
चोर
क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

थाना नीमगांव के दो गांवों में पड़ी डकैती का मामला 

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव वम्हनाबाद और लोहिटी गांव के दो घरों में डकैती की हुई घटना को एसपी अखिलेश चौरसिया ने गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने लोहिटी गांव में हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे ग्रामीणों में रोष है। 

गुरुवार की रात करीब सात बदमाशों ने रात करीब 12.30 बजे वम्हनाबाद निवासी मंगू बेहना के घर धावा बोल दिया था। यहां बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को तख्त से बांधकर पीटा था और नकदी, जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने एक किलोमीटर दूर गांव लोहिटी निवासी जीतू के घर पर धावा बोला था और करीब दो लाख का सामान लूट ले गए थे। पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर मंगू बेहना की ओर से कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर असलहों के बल पर सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन लोहिटी गांव में हुई वारदात की तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने  इस घटना को गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम दोनों गांवों में पहुंची और पीड़ितों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed