{"_id":"57f9296e4f1c1b6c53270413","slug":"lohti-no-recorded-reports-of-robbery-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिटी गांव में हुई डकैती की नहीं दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहिटी गांव में हुई डकैती की नहीं दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
थाना नीमगांव के दो गांवों में पड़ी डकैती का मामला
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव वम्हनाबाद और लोहिटी गांव के दो घरों में डकैती की हुई घटना को एसपी अखिलेश चौरसिया ने गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की स्वॉट और सर्विलांस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने लोहिटी गांव में हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
गुरुवार की रात करीब सात बदमाशों ने रात करीब 12.30 बजे वम्हनाबाद निवासी मंगू बेहना के घर धावा बोल दिया था। यहां बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को तख्त से बांधकर पीटा था और नकदी, जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने एक किलोमीटर दूर गांव लोहिटी निवासी जीतू के घर पर धावा बोला था और करीब दो लाख का सामान लूट ले गए थे। पुलिस ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर मंगू बेहना की ओर से कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर असलहों के बल पर सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन लोहिटी गांव में हुई वारदात की तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम दोनों गांवों में पहुंची और पीड़ितों और आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।