फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lock off houses They steal millions

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Sun, 29 Mar 2015 11:58 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lock off houses They steal millions
शहर के मोहल्ला स्वरूपनगर में चोरों ने बंद का मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी, दो लाख से अधिक का जेवर और पीतल के  कई बटुए चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी होने पर सुबह मकान के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला स्वरूप नगर निवासी बलराम सिंह शनिवार को मकान में ताला लगाकर अपने गांव गदाईपुर गए हुए थे। बताते हैं रात में चोर ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हो गए। बलराम सिंह की तहरीर के मुताबिक चोरों ने तीन जोड़ी झुमकी, पांच सोने की अंगूठी, सोने की तीन जोड़ नाक की कील, दो जोड़ी झाला, सोने के टॉप्स, माला, पायल, पीतल के कई बटुए और नगदी साफ कर दिया। रविवार की सुबह घर का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने बलराम सिंह को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद जेलगेट चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की कि इस क्षेत्र में पुलिस की गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लेकिन पुलिस उन पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed