फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Liquor baron upset loss in the race for profiteering

मुनाफाखोरी की होड़ में घाटे से परेशान शराब कारोबारी

Mon, 29 Feb 2016 06:18 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Liquor baron upset loss in the race for profiteering
अच्छे मुनाफे के लिए मुफीद माना जाने वाला शराब कारोबार अब घाटे का सौदा
विज्ञापन
साबित होने लगा है, जिसके चलते 419 में से 113 दुकानदारों ने अपनी दुकानों का रिन्यूवल नहीं कराया है।
लिहाजा इन दुकानों का लाटरी सिस्टम से आवंटन किया जाएगा। अंग्रेजी शराब पर बढ़ती महंगाई और दूसरे राज्यों से होने वाली तस्करी की शराब बिकने से प्रतिकूल असर पड़ा है। हालांकि सरकार ने इस बार कारोबारियों को राहत देते हुए लाइसेंस फीस में बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन देशी दुकानों का चार फीसदी कोटा बढ़ाया है।
फिर भी देशी की 87, अंग्रेजी की 23 और बीयर की तीन दुकानें छोड़ने में कारोबारियों ने अपनी भलाई समझी है।
कभी शराब कारोबारियों में ठेका हासिल करने की होड़ लगती थी, लेकिन सरकार की पालिसी ने काफी हद तक सिस्टम को बदल दिया है। सरकार ज्यादा से ज्यादा राजस्व हासिल करने में जुटी है, तो वहीं शराब के थोक कारोबार पर एक ग्रुप का वर्चस्व होना भी शराब कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की तस्करी के कई मामले पकड़े जाने के बावजूद तस्करी पर अंकुश नहीं लग पाया, लेकिन इस काले कारोबार में कई दुकानदार भी शामिल हैैं। कई बार बड़ी मात्रा में पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब से लार्ई गई शराब बरामद हुई है। इस पर विभाग अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लाटरी से होगा आवंटन
जिले में 113 दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना बाकी है, जिसमें देशी की 87, अंग्रेजी की 23 और बियर की तीन दुकानें शामिल हैं। लाटरी प्रक्रिया के तहत आवेदन फार्म खरीदने और जमा करने की अंतिम तिथि एक मार्च से पांच मार्च 2016 तक निर्धारित है। इसके बाद आठ मार्च को लाटरी निकाली जाएगी।

घाटे के चलते इस बार काफी दुकानें लोगों ने छोड़ दी है, जिनका लाटरी सिस्टम से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए एक मार्च से प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है।
-ईश्वरदयाल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed