फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lapard per nazar

डीएफओ ने तेंदुआ शावकों की निगरानी के निर्देश दिए

Sun, 04 Jan 2015 11:42 PM IST
(बांकेगंज) लखीमपुर खीरी
(बांकेगंज) लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
lapard per nazar
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट अंतर्गत पूरनपुर गांव के गन्ने के खेत में
विज्ञापन
मौजूद दो शावकों संग मादा तेंदुआ की निगरानी वन विभाग ने बढ़ा दी है। डीएफओ नरीरज कुमार ने संबंधित वन कर्मचारियों को इनकी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

डीएफओ ने ग्रामीणों से खेतों में खेलते दिख रहे शावकों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करने की ताकीद की है। शनिवार की सुबह 10 बजे दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में जंगल से सटे गांव पूरनपुर में गन्ना कटाई करने गए मजदूरों को खेत के कोने में दो तेंदुआ शावक खेलते दिखाई दिए थे।

इस बात की जानकारी लोगों ने जटपुरा वनकर्मियों को दी। जटपुरा बीट में तेंदुआ के दो बच्चों को जन्म देने की सूचना मिलते ही डीएफओ साउथ ने इनकी बारी-बारी से चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश रेंजर मैलानी डीएस यादव को दिए हैं।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर लोगों का अनुमान है पिछले एक महीने से पूरनपुर गांव में आबादी के निकट सक्रिय मादा तेंदुआ ने गन्ने के खेत में दो शावकों को जन्म दिया है। खेत में मादा तेंदुआ की मौजूदगी से जहां लोग दहशत में हैं, वहीं तेंदुए के शावक देखकर लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed