फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lal was killed in a drunken brawl

शराब पीकर हुए विवाद में हुई थी छोटेलाल की हत्या

Fri, 22 Jan 2016 09:50 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Fri, 22 Jan 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Lal was killed in a drunken brawl
थाना क्षेत्र धौरहरा में तीन जनवरी की रात ग्राम गुदरिया निवासी छोटेलाल की हत्या शराब के नशे में हुए विवाद के चलते गोलीमार कर की गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन जनवरी को गुदरिया के ही एक घर में जन्मदिन की दावत में कंधरा निवासी भीम सिंह भी शामिल होने आया था। यहां उसने छोटेलाल और दो अन्य साथियों के साथ जमकर शराब पी। अन्य लोग चले गए लेकिन छोटेलाल रात करीब 12 बजे भीम सिंह के ही साथ ग्राम कंधरापुर के लिए चला गया। पुलिस ने बताया कि छोटेलाल ग्राम मनमदपुर जाने की जिद करने लगा जबकि भीमसिंह उसे उसके घर छोड़ना चाहता था। किसी तरह भीम सिंह छोटेलाल को लेकर उसके घर छोड़ने निकला लेकिन छोटेलाल ने मनमदपुर जाने की जिद नही छोड़ी। गुदरिया गांव के बाहर मोड़ पर इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद भीमसिंह ने छोटेलाल की कनपटी पर गोली मार दी और अपने घर चला गया। छोटेलाल के पुत्र ने प्रधान संजय जायसवाल को शक के आधार पर नामजद करवा दिया लेकिन जांच के दौरान पुलिस को एक ऐसा व्यक्ति मिल गया जिसने घटना के समय भीम सिंह को देखा था। इसके बाद पुलिस ने भीम सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed