फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married organically at tampering, stones, vandalized

विवाहिता से छेड़छाड़ पर बवाल, पथराव, तोड़फोड़

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बरवर/जंगबहादुरगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  बरवर/जंगबहादुरगंज। Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Married organically at tampering, stones, vandalized
rape - फोटो : File Photo

विज्ञापन
- प्राइवेट कार तोड़ी, मौके पर दो आरोपी दबोचे, जमकर पीटा 
- पुलिस ने डंडा फटकार भीड़ को खदेड़ा
- घंटों मशक्कत के बाद स्थिति पर पाया नियंत्रण
 
पसगवां कोतवाली के एक कस्बे का माहौल शनिवार की सायं उस समय बिगड़ गया, जब दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों ने बच्चे को शौच कराने गई एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर रेप की कोशिश की। इस दौरान विवाहिता के कपड़े भी फट गए। शोर होने पर पहुंचे लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। नगर पंचायत चेयरमैन संजय शर्मा ने बमुश्किल आरोपियों को छुड़ाकर क्रेसर के एक कमरे में बंद कर दिया। इससे लोग नाराज हो गए और ग्रामीणों ने बवाल करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे। पथराव से कई पुलिस वाले चोटिल हो गए और पुलिस की प्राइवेट कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर पुलिस ने सड़कों पर लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

कस्बे की एक विवाहिता कई दिनों से मायके में रह रही है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने पुत्र को शौच कराने घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे ले गई थी। इसी बीच वहां पहुंचे कस्बे के ही शरीफ, चांद मियां और फैज ने महिला को दबोच लिया और छेड़छाड़ कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। उसके कपड़े फाड़ डाले और दुराचार का प्रयास किया। खींचते समय महिला के शोर मचाने और बच्चे के रोने की आवाज पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला। महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास की खबर जब कसबे में फैली तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन ने बड़ी मुश्किल से दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें क्रेसर के कमरे में बंद कर दिया। इससे ग्रामीण भड़क उठे और चेयरमैन से भिड़ गए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब भीड़ को शांत कराने की कोशिश की तो लोग आरोपी को सौंपने की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इससे कई पुलिस वाले पथराव से चोटिल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस की वहां पर खड़ी प्राइवेट कार क्षतिग्रस्त कर दी, जिस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया और स्थिति नियंत्रित की। बवाल की सूचना पर एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ एलडी भारती कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस बवाल के चलते करीब चार घंटे कर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार की सुबह फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस की सूझबूझ से सांप्रदायिक विवाद टल गया। सीओ एलडी भारती ने बताया कि विवाहिता के पिता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पथराव और तोड़फोड़ नहीं हुई है। कोतवाल आरआर यादव ने भी पथराव और तोड़फोड़ की बात से इंकार किया है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed