फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped daughter of advocate , recovered

वकील की बिटिया अगवा, बरामद

Sat, 10 Jan 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Jan 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped daughter of advocate , recovered
मोहल्ला मिश्राना में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने खेल रही वकील अमिताभ तिवारी की 11 वर्षीय पुत्री वंशिका तिवारी को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद बदमाशों ने घरवालों को फोन कर उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसी बीच अपहर्ता संकटा देवी स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने लगे और मौका पाकर लड़की बाइक से कूदकर भाग निकली और घर वालों को इस संबंध में जानकारी दी। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि लड़की के ताऊ राजकुमार की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिश्राना निवासी वकील राजीव तिवारी अन्नू के वकील भाई अमिताभ तिवारी की कक्षा आठ में पढ़ने वाली 11 वर्षीय पुत्री वंशिका शनिवार की सुबह करीब नौ बजे घर के  सामने खेल रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों और एक युवती ने उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद करीब सवा नौ बजे बदमाशों ने वंशिका की घरवालों से फोन पर बात कराई और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम न देने पर लड़की को जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश लड़की को बाइक से लेकर संकटा देवी मोहल्ले में स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और तेल डलवाने लगे। इसी बीच वंशिका बदमाशों के चंगुल से छूटकर संकटा देवी मंदिर में जा छिपी। इधर, घरवालों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जानकारी मिलने पर मंदिर पहुंची और वंशिका को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

वकीलों के हंगामे के बाद लिखी गई रिपोर्ट
छात्रा के अगवा होने के बाद कोतवाली पहुंचे घरवालों को शुरू में पुलिसकर्मियों ने टरकाने का प्रयास किया। इस बीच तमाम वकील कोतवाली पहुंच गए। रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने पर वकील, पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और हंगामा काटने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहर्ताओं में युवती भी शामिल
पीड़ित छात्रा वंशिका के मुताबिक उसे अगवा करने वाले नकाबपोश दो बदमाशों के साथ एक युवती भी थी। उसका मुंह कपड़े से बंधा था। वंशिका को अगवा करने के बाद एक बदमाश बाइक से उतरकर पैदल भागा। पीड़िता का कहना है कि बदमाशों के पास असलहे भी थे।

पेट्रोलकर्मी ने घरवालों से कराई बात
पेट्रोल पंप पर बाइक से कूदकर भागी वंशिका लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर एक कोने में दुबक कर रोने लगी, वंशिका को देखकर पेट्रोल पंपकर्मी दीपू उसके पास पहुंचा और नंबर बताने पर घरवालों से वंशिका की बात कराई। इसके बाद बालिका मंदिर में जाकर छिप गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed