{"_id":"fd64fa7426e2280a65ab3f38ef308ae1","slug":"kidnaper-s-not-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
सिंगाही
Updated Mon, 29 Dec 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मोतीपुर में अगवा हुए दिनेश वर्मा के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और न ही अपहृत हुए युवक का कोई सुराग मिला। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर अपहरणकर्ता दिनेश के भाई कृष्णकुमार वर्मा के नंबर पर बराबर फोन कर 15 लाख रुपये तैयार रखने की हिदायत दे रहे हैं। दिनेश को अगवा करने में पुलिस को फरार कैदी बग्गा सिंह के गुर्गों पर शक है लेकिन अभी तक न सिंगाही पुलिस और न ही महकमे के अधिकारियों ने ही इस बाबत कोई खुलासा किया है। तीन दिनों से अपहृत दिनेश को छुड़ाने के बाबत फिरौती के लिए आ रहे फोन कॉल से परिवार के लोग काफी परेशान हैं, जबकि पुलिस इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
घर पर चाय पीने के बाद किया अगवा
मोतीपुर के दिनेश वर्मा के अपहरण का मामला कहीं षड्यंत्र तो नहीं है। चर्चा है कि शनिवार की रात दिनेश वर्मा के अपहरण को बाइक सवार चार लोग आए और काफी देर तक घर पर ही मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें चाय भी पिलाई गई उसके बाद वह लोग दिनेश वर्मा को बाइक पर बैठाकर चले गए।
इस संबंध में एसपी -अरविंद सेन ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर अपहृत दिनेश वर्मा की तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस को कुछ तथ्य मिले हैं लेकिन दिनेश की बरामदगी प्राथमिकता है।