{"_id":"b378b16528bab4cf7241f42f6dd078f2","slug":"jumping-off-the-train-run-youth-are-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कूदकर भाग रहे युवक को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कूदकर भाग रहे युवक को दबोचा
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 16 May 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
गोकुल एक्सप्रेस से कूदकर भाग रहे युवक को जीआरपी ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से दो सोनू की अंगुठियां और एक चाकू बरामद किया गया है। युवक पर कई जगहों पर ट्रेन में अपराध करने के मुकदमे दर्ज हैं।
एसओ चेतराम के मुताबिक वह मैलानी चौकी इंचार्ज गौरीशंकर पाल के साथ मैलानी जंक्शन के ऑउटर पर चेकिंग कर रहे थे, तभी पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी फिरोज उर्फ खोना चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगा। जीआरपी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसे घेरकर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक चाकू और दो सोने की अंगुठियां बरामद हुईं हैं। जीआरपी का कहना है कि 28 अप्रैल को गोकुल एक्सप्रेस में बहराइच से बरेली तक जाने के लिए पति राहुल मिश्रा के साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या मिश्रा एस वन में सफर कर रहीं थी। तभी उनका पर्स चोरी हो गया था। फिरोज के पास से बरामद दोनों अंगुठियों की पहचान ऐश्वर्या मिश्रा के पर्स से चोरी गई अंगुठियों के रूप में की गई हैं। एसओ ने बताया कि फिरोज पर ट्रेनों में अपराध करने पर जीआरपी के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।