फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jumping off the train run Youth are arrested

ट्रेन से कूदकर भाग रहे युवक को दबोचा

Sat, 16 May 2015 08:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
Jumping off the train run Youth are arrested
गोकुल एक्सप्रेस से कूदकर भाग रहे युवक को जीआरपी ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से दो सोनू की अंगुठियां और एक चाकू बरामद किया गया है। युवक पर कई जगहों पर ट्रेन में अपराध करने के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसओ चेतराम के मुताबिक वह मैलानी चौकी इंचार्ज गौरीशंकर पाल के साथ मैलानी जंक्शन के ऑउटर पर चेकिंग कर रहे थे, तभी पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी फिरोज उर्फ खोना चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगा। जीआरपी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुका तो उसे घेरकर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक चाकू और दो सोने की अंगुठियां बरामद हुईं हैं। जीआरपी का कहना है कि 28 अप्रैल को गोकुल एक्सप्रेस में बहराइच से बरेली तक जाने के लिए पति राहुल मिश्रा के  साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या मिश्रा एस वन में सफर कर रहीं थी। तभी उनका पर्स चोरी हो गया था। फिरोज के  पास से बरामद दोनों अंगुठियों की पहचान ऐश्वर्या मिश्रा के पर्स से चोरी गई अंगुठियों के रूप में की गई हैं। एसओ ने बताया कि फिरोज पर ट्रेनों में अपराध करने पर जीआरपी के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed