फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Joint patrolling on the Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग

Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी-पलिया।
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी-पलिया। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Joint patrolling on the Indo-Nepal border
बैठक - फोटो : अमर उजाला
भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के संबंधित  विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी चंदनचौकी में हुई। साथ ही दोनों देशों के जवानों ने संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा स्तंभ आदि का निरीक्षण किया।

 सीमा पर हो रही अवैध रूप से तस्करी और अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को  रोकने के लिए एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी में दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य बैठक हुई, जिसमें निर्णय किया गया कि आपसी सद्भाव के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर सीमा स्तंभों की देखरेख,  सीमा पर अतिक्रमण, जंगल के अवैध रास्ते एवं वन कटान की देखरेख करनेे के साथ ही दोनों देशों में सूचनाओं का आदान प्रदान  किया जाए। बैठक के बाद दोनों देशों के जवानों ने पिलर संख्या 149 से  150 के मध्य संयुक्त पेट्रोलिंग की। बैठक में नेपाल आर्म्स पुलिस कैलाली के एसपी पीबी शाह, इंस्पेक्टर एबी शाही, जगत बीके  तथा एसएसबी के टू आईसी एचके गुप्ता, डिप्टी  कमांडेंट अतुल कुमार रॉव, सुशील कुमार, पुलिस के एसआई केदार नाथ, जेडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed