{"_id":"79e79b8d0c4e5046eb8e2ab0c6fe246f","slug":"jelget-spot-post-charge-line-instead-of-the-16-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गेट चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 16 दरोगा बदले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल गेट चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 16 दरोगा बदले
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन ने मंगलवार की देर रात शहर के जेलगेट पर तैनात चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं नौ चौकी इंचार्जों समेत 16 दरोगा इधर से उधर कर दिए। इसी क्रम में 115 सिपाहियों को जिले के थाने और चौकियों पर तैनात किया गया है।
पीआरओ अजय यादव के मुताबिक सदर कोतवाली में तैनात एसआई धर्मदास सिद्धार्थ को जेलगेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नकहा चौकी इंचार्ज बृजेंद्र मिश्रा को थाना फरधान भेजा गया है। वहीं रामखिलाड़ी यादव का नकहा से रोडवेज चौकी प्रभारी पद पर तबादला आदेश निरस्त कर उन्हें दोबारा नकहा का इंचार्ज बनाया गया है। चौकी इंचार्ज बिजुआ फूलचंद को मोहम्मदी का कस्बा इंचार्ज बनाया गया है। यहां तैनात रिषिदेव सिंह को बिजुआ चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसआई रामचंदर को थाना फरधान से रोडवेज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसआई नंदलाल राम को मितौली से नीमगांव भेजा गया है। एसआई अरविंद सरोज को निघासन से थाना खीरी भेजे गए हैं। एसआई तपेश्वर सागर पुलिस लाइंस से एसएसआई गोला बनाए गए हैं। एसआई मंजेश यादव चौकी प्रभारी संसारपुर से थाना मैगलगंज, एसआई रमेश चंद यादव क्राइम ब्रांच से स्वॉट टीम तो अमीरनगर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को स्वॉट टीम का प्रभारी बनाया गया है। मोहम्मदी कोतवाली में तैनात एसआई कल्लू सिंह को तीसरी बार अमीरनगर की कमान सौंपी गई है। एसआई अलोपी प्रसाद को पुलिस लाइंस से थाना मैलानी भेजा गया है। एचसीपी ओमकार को ईसानगर से निघासन भेजा गया है।