फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jbiganj including post -charge Four policemen suspended

जेबीगंज चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Wed, 04 Nov 2015 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान अनुशासनहीनता में लिप्त पाए गए जेबीगंज चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जिनमें तीन दरोगा और एक सिपाही शामिल है। चारों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस से संबद्ध किया गया है, जिनमें दो दरोगा और एक सिपाही की पसगवां थाने और एक दरोगा की क्राइम ब्रांच में तैनाती थी। पसगवां से सस्पेंड हुए दो दरोगा और एक सिपाही के मामले की जांच सीओ गोला एसी श्रीवास्तव करेंगे। जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात रहे दरोगा की जांच सीओ धौरहरा मनोज यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पसगवां थाने की पुलिस चौकी जेबीगंज के इंचार्ज उमेश्वर प्रताप, एसआई विशेष श्रेणी वीरेंद्र प्रताप सिंह और सिपाही अनूप कुमार शुक्ला की ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई थी। एसओ पसगवां अनिल शाही ने एक नवंबर की रात को मतगणना स्थल पर ड्यूूटी चेकिंग की तो जेबीगंज चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मियों को अनुपस्थित पाया था। इसके बाद एसओ और चौकी इंचार्ज के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन

एसओ ने मामले की रिपोर्ट एसपी को दी, जिसके बाद हुई प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने चौकी प्रभारी उमेश्वर प्रताप, एसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह और सिपाही अनूप कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। वहीं दूसरे मामले में भी चुनाव ड्यूटी लगाने को लेकर क्राइम ब्रांच में तैनात एसआई जितेंद्र बहादुर यादव और चुनाव सेल प्रभारी राजेश सिंह के बीच विवाद हुआ, जिसमें एसपी ने एसआई जितेंद्र बहादुर को सस्पेंड कर दिया है। चारों सस्पेंड पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइंस से संबद्ध कर जांच सीओ गोला और सीओ धौरहरा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed