फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Invoice on charges of killing

जलाकर हत्या कर देने के आरोप में तीन का चालान

Sun, 18 Jan 2015 11:53 PM IST
फरधान
फरधान Updated Sun, 18 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Invoice on charges of killing
थाना क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व एक महिला को जलाकर हत्या कर देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों का चालान भेजा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बगहा के निवासी विनोद कुमार का दो माह पूर्व गांव के मनोज कुमार, सरोज कुमार पुत्र राजकुमार व राकेश कुमार पुत्र हरिश्चंद से पैसे के लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। इन तीनों लोगों ने शाम के समय विनोद के घर जाकर विनोद की 55 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को मारा-पीटा और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गई थी। राजकुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। राजकुमारी के पति विनोद की तहरीर पर राकेश, मनोज और सरोज पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज किया गया था। एक माह इलाज के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद इन तीनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed