फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Insulting Women in the House

घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार

Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 15 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Insulting Women in the House
rape - फोटो : अमर उजाला
एक महीने में दूसरी बार की घटना, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शहर में एक किराए के मकान में रह रहने वाली महिला ने थाना हैदराबाद के गांव बटईया निवासी रामकिशोर पर कमरे में घुसकर असलहों के बल पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

पलिया कलां क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि वह शहर में किराए के कमरे रहती है। थाना हैदराबाद के गांव बटईया निवासी रामकिशोर ने उसकी कहीं से मोबाइल नंबर ले लिया। पहले तो वह कई महीने तक उससे अश्लील बातें करता रहा। चार मई की शाम करीब सात बजे वह उसके कमरे पर आ धमका और असलहा के बल पर रेप किया। किसी से घटना बताने और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी और चला गया। इसके बाद 27 मई को फिर आरोपी उसके कमरे पर आ गया और असलहे के बल पर रेप किया। आरोपी के जाने के बाद उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद वह एसपी से मिली। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed