फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Instant panic among the four robberies

ताबड़तोड़ चार चोरियों से लोगों में दहशत

Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Instant panic among the four robberies
लूट - फोटो : अमर उजाला
फरधान में कच्छा-बनियान पहने चोरों ने नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

बांकेगंज, भूपतिपुर और मझगई में भी लाखों की चोरी

जिले के चार थाना क्षेत्रों फरधान, मैलानी, नीमगांव और पलिया क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने ताबड़तोड़ वारदातें कर लाखों की नकदी सहित जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीनों मामलों में पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फरधान। थाना क्षेत्र के बौंठा गांव में गुरुवार रात कच्छा-बनियान पहनकर आए चोरों ने एक घर से नकदी सहित करीब पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। घर में जाग होने पर चोर पीछे के दरवाजे से भाग निकले। घरवालों ने उनका पीछा भी किया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन चोरों का सुराग न लगा। चोर दामोदर अवस्थी की लाइसेंसी बंदूक भी साथ ले गए, जिसे सुबह घर से दो किलोमीटर दूर नहर कोठी के पास से बरामद किया गया। शुक्रवार की सुबह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर जाकर नमूने लिए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंठा गांव निवासी अमीन दामोदर अवस्थी और उनके छोटे भाई बीडी अवस्थी एक ही घर में रहते हैं। गुरुवार की रात बीडी अवस्थी घर के बरामदे, दामोदर अवस्थी घर के बाहर तथा महिलाएं और बच्चे छत पर सो रहे थे। बीडी अवस्थी ने बताया रात में चोर छत से होकर घर के अंदर आए। वहां उनके कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्सों और सेफ का लॉकर तोड़ डाला और उसमें रखे 39 हजार रुपये, हार, मांगबेंदी, झाला, कुंडल, अगूंठी सहित लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। दरवाजे के पास रखी रायफल को कमरे में डाल दिया। दामोदर अवस्थी के दो कमरों में रखे बक्सों और सेफ का लॉकर तोड़कर 55 हजार रुपये, 10 अंगूठियां, चैन, दो मंगलसूत्र, चार जोड़ी कुंडल, सात जोड़ी पायल, 12 जोड़ी बिछिया सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। चोरों की आहट से बीडी अवस्थी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर घर के पीछे दरवाजे से भाग निकले। घरवालों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। मामले में बीडी अवस्थी और दामोदर अवस्थी ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी मुसाफिर प्रताप ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


45 कारतूस भी ले गए चोर
दामोदर ने बताया चोर रायफल की 30 और बंदूक के 25 कारतूस भी चुरा ले गए। बंदूक भी ले गए थे जो बरामद हो गई।

 बांकेगंज। गांव गुलाबनगर में पिछले हिस्से से दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोरों नकदी सहित लाखों कीमत के सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह चार बजे जाग होने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। 
निकटवर्ती गांव गुलाबनगर निवासी सपा पलिया विधानसभा क्षेत्र सचिव वसीम खां के घर के पिछले हिस्से से दीवार फांदकर चोर घुस गए। घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी अस्सी हजार रुपये की नकदी सहित 12 तोला सोना के जेवर सहित चांदी आभूषण चोरी कर मेनगेट दरवाजा खोलकर फरार हो गए। वसीम खां ने बताया कि सुबह चार बजे घड़ी का अलार्म बजने के बाद उनकी आंख खुली। उन्होंने बताया कि कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा होने के साथ ही मेनगेट का दरवाजा खुला दिखाई पड़ा। जिसे देखने के बाद माजरा समझ में आया। चोरों ने नकदी, गहने के अलावा भांजी की शादी के लिए दान के लिए रखा कीमती सामान और कपड़ों पर भी हाथ साफ कर दिए। चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
भूपतिपुर। नीमगांव थाने के ग्राम पंचायत भूपतिपुर के प्रधान के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। ढखिया मदन निवासी प्रधान का मकान गांव के पश्चिम एकदम किनारे बना है। सूचना पाकर एसओ जावेद अख्तर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। 
ढखिया मदन निवासी प्रधान सचेंद्र दत्त शुक्ल गुरुवार की रात दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ सो रहे थे। प्रथम तल में कोई नहीं था। रात करीब दो बजे आधा दर्जन चोर मेन दरवाजे की दराज से अंदर दाखिल हुए उसके बाद अंदर से गेट खोल कर बाहर खड़े अन्य साथियों को भी अंदर कर लिया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर सो रहे प्रधान के जीना का दरवाजा भी बंद कर दिया। फिर दो कमरों के ताले तोड़कर कमरों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ से 40 हजार की नकदी सोने की पेंडिल झुमकी चांदी की पायल सहित लाखों कीमत के जेवर, ग्राम सभा में लगवाने के लिए रखी पांच सोलर लाइट एवं तीन बैट्रा, 7700 रुपये की करेंसी भी चोरी कर लिए। प्रधान ने बताया कि एक कमरे में बच्चों के 9000 रुपये रखे थे, उसे भी चोर उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर प्रधान के खेत में दो साबूत और एक टूटा बैट्रा पड़ा मिला। नीमगांव एसओ जावेद अख्तर ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया है। साथ ही जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
मझगईं। पलिया क्षेत्र के गांव बेला में चोरों ने एक घर से जेवर समेत हजारों रुपये का माल पार कर दिया है। इसके अलावा चोर ट्रैक्टर से बैटरी भी खोल ले गए। गृहस्वामी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

मझगई चौकी क्षेत्र के गांव बेलाकलां निवासी सोबरन मौर्य के घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी सोने की झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक मटर माला, तीन नाक के फूल, चार मोबाइल, एक साइकिल, ट्रैक्टर में रखा बैटरी पार कर दिया। पड़ोसी नरेश के यहां से भी चोर एक बैटरा औैर मोबाइल उठा ले गए। चोरी की जानकारी घरवालों को सुबह हुई। चोरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed