{"_id":"2db9c765f5e14b06df3e51bd66fcec10","slug":"instant-panic-among-people-from-thefts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ चोरियों से लोगों में दहशत
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Jul 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कई दिनों से बदमाशों और चोरों का आतंक बना हुआ है, जो मौका पाकर घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार की रात को चोरों ने मोहल्ला गंगोत्रीनगर में तीन घरों से हजारों की नकदी समेत कीमती माल पार कर दिया। इसके अलावा सदर कोतवाली की रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी पार कर दी।
गंगोत्रीनगर निवासी मीना देवी के घर की दीवार फांदकर चोर अंदर दाखिल हो गए, जिसके बाद कमरे को खंगालते हुए कीमती सामान और नकदी बटोर ली। इस दौरान परिवार वाले बरामदे में सोते रहे, किसी को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह परिवार वालों को कमरे और बाहर सामान बिखरा हुआ मिला, तब घटना की जानकारी हो सकी। बकौल मीना देवी, वे लोग रात करीब दो बजे सोए थे, जिसके बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मीना के मुताबिक चोरों ने उसके घर से मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, दो मोबाइल और सात हजार रुपये नकद पार कर दिए। इसी मोहल्ले के बीरू सिंह के घर छत से चोर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी को खंगाल डाला। बीरू सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित छत पर लेटे हुए थे। जबकि एक रिश्तेदार कमरे में लेटे थे। चोरों ने उसके घर से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, पायल, एक मोबाइल और एक हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पड़ोसी शिवराम के घर चोर दाखिल हुए, जहां से चोरों ने चांदी की जेवरी, पायल, सोने के नाक के फूल, अंगूठी के अलावा गोलक में रखे 15 हजार रुपये नकदी पार कर दी। चाट बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले शिवराम ने बताया कि वह और उनके परिवार के अधिकतर सदस्य रात को अस्पताल में थे। घर पर उनकी मां और बेटी ही थी, जिन्हें घटना की भनक तक नहीं लग सकी।
खीरी टाउन। कोतवाली के रामापुर चौराहे पर सोमवार की रात चोरों ने चार दुकानों की दीवार के पीछे से रोबे (रोशनदान) तोड़कर सामान चुराने का प्रयास किया, लेकिन सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। जबकि एक दुकान से 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रामापुर पेट्रोल पंप के सामने मिथलेश जायसवाल किराना स्टोर, कमलेश जायसवाल की हार्डवेयर, मुनीष किराना स्टेार और सुमेर हार्डवेयर की दुकानों के पीछे के रोबे तोड़ दिए। इसमें सुमेर सिंह की दुकान की गोलक से चोरों ने 25 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं अन्य तीन दुकानों में दीवार के रोबे छोटे होने के कारण सामान नहीं ले जा सके। दुकानों से चंद कदम की दूरी पर रामापुर पुलिस चौकी बनी हुई है। स्टेट हाइवे पर पेट्रोल पंप के सामने चार दुकानों में चोरी के प्रयास से व्यापारियों की नींद उड़ गई हैै।