फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   innam kai lalach main ganwa dia sara maat hazaar

इनाम के लालच में गंवा दिए साढ़े सात हजार

Thu, 16 Jul 2015 06:02 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Thu, 16 Jul 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
innam kai lalach main ganwa dia sara maat hazaar
मोबाइल कॉल के जरिए लोगों से ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इसमें ठगों ने निकटवर्ती गांव खंजनपुर निवासी बादशाह से चार लाख रुपये इनाम निकलने और एक बाइक मिलने का झांसा देकर बताए गए बैंक एकाउंट नंबर में साढ़े सात हजार रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन

 गांव खंजनपुर निवासी बादशाह के मोबाइल पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक कॉल आई, इसमें ठगों ने उससे कंपनी के सिमकार्ड पर चार लाख रुपये और एक बाइक इनाम में निकलने की बात कही। इसके बाद ठगों ने बादशाह से चार लाख रुपये का इनाम और बाइक लेने के लिए बताए गए बैंक एकाउंट नंबर में साढ़े सात हजार रुपये जमा करने को कहा। इनाम के लालच में फंसे बादशाह ने जैसे-तैसे रुपयों का इंतजाम कर राशि संबधित बैंक खाते में जमा कर दी। दो दिन बीतने के बाद जब बादशाह के बैंक खाते में इनाम की राशि नहीं पहुंची तो उसने ठगों के मोबाइल फोन पर कॉल कर इस बावत जानकारी हासिल करनी चाही तो ठगों का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। बाद में उसे इस बात का अहसास हुआ कि इनाम के लालच में आकर वह ठगी का शिकार हो गया है। इस बात की सूचना उसने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed