फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   injured women dead

पिटाई से घायल महिला की मौत

Sat, 18 Jul 2015 11:19 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 18 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बैलहाडीह में एक महिला की पिटाई कर दी गई। इसके बाद परिवार वालों ने घायल महिला का इलाज भी नहीं कराया। लिहाजा पुलिस महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृृतका के दूसरे पति समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बैलहाडीह निवासी गोदा (35) की शादी 15 साल पहले रामकुमार के साथ हुई थी। उससे दो बच्चे करन और अर्चना हुए। करीब पांच साल पहले रामकुमार की मौत हो गई थी, जिसके बाद गोदा का रामकुमार के भतीजे दीपू से प्रेम-प्रसंग हो गया और दोनों ने चार साल पहले शादी कर ली थी। इसके बाद एक पुत्री का जन्म हुआ, जो कुछ समय बाद मर गई। अब कुछ समय से दीपू और उसके परिवार वाले गोदा को साथ में रखना नहीं चाहते थे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दीपू और उसके साथियों ने गोदा की पिटाई कर दी थी और उसे घर से निकाल दिया था। इस पर गोदा ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी, जिसमें पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया, जिससे आरोपियों ने शुक्रवार को भी गोदा की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना देकर गुहार लगाई, फिर भी निघासन पुलिस ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, महिला का इलाज न होने से उसकी हालत खराब होने लगी। शनिवार की शाम को पुलिस महिला को इलाज के लिए लेने उसके घर गई, जहां से सीएचसी लाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपू, उसके बहनोई सकटू और दोस्त हंसराज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed