{"_id":"596cbdcf4f1c1bad188b4648","slug":"injured-panchayat-accused-woman-beaten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में आरोपी ने महिला को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरी पंचायत में आरोपी ने महिला को पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही खीरी।
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
beaten
- फोटो : अमर उजाला
लड़की पर तंज कसने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर झाड़ा पल्ला
थाना क्षेत्र के गांव लालापुर में लड़की पर तंज कसनेेेे को लेकर हुए विवाद की हो रही पंचायत में आरोपी ने पीड़िता की मां पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई कर दी। सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई। इससे पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
गांव लालापुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के रामू ने पुत्री से अश्लील बातें कहीं। पुत्री ने घटनाक्रम के बारे में बताया। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान दामोदर प्रसाद वर्मा से की। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान के घर पर विवाद के निस्तारण को लेकर पंचायत चल रही थी। पंचायत में आरोपी रामू बढ़ई भी मौजूद था। रामकिशोर का आरोप है कि बातचीत के दौरान रामू ने उनकी पत्नी लल्ली देवी पर हमला बोल दिया और उसकी पिटाई कर दी। उसका सिर लकड़ी के थम्मर में लड़ा दिया, इससे उसका सिर फूट गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन मुंशी ने तहरीर की बजाय जुबानी सूचना लिखकर एनसीआर दर्ज कर घायल पत्नी को निघासन सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर भरी पंचायत में आरोपी की इस दुस्साहस से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान दामोदर प्रसाद वर्मा ने बताया कि बातचीत चल रही थी। इस दौरान महिला पर आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।