फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Individual events Two injured

अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल

Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
महेवागंज खीरी
महेवागंज खीरी Updated Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। वहीं सड़क किनारे खरीदारी करते समय युवक को कार ने चपेट में ले लिया। घायलों में एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि पिकअप चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। दोनों हादसे पुलिस चौकी के निकट हुए।
विज्ञापन

ओदरहना निवासी जुबेर सोमवार दोपहर बाइक से दुबग्गा रोड रोड स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। इस बीच शारदानगर की ओर सब्जी लदी जा रही पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। पिकअप के इंगल में फंस चुकी बाइक दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत यह कि युवक को ज्यादा चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

इस बीच भीड़ लगती देख चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। वहीं दूसरे हादसे में रैनी निवासी सोहन का 32 वर्षीय पुत्र ओरी लाल कस्बे में दुबग्गा चौराहे के निकट खरीदारी कर रहा था। इस बीच शारदानगर की ओर जा रही तेज रफ्तार वैन ने उसको चपेट में ले लिया। युवक कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। हो-हल्ला और राहगीरों के पीछा करने के बाद चालक ने कुछ दूर जाकर कार रोकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में कर गंभीर घायल हो चुके युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed