{"_id":"58bafeaf4f1c1b214e832b95","slug":"increased-deregulation-can-deviate-from-the-curfew-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढील बढ़ी, आज से हट सकता है कर्फ्यू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढील बढ़ी, आज से हट सकता है कर्फ्यू
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात नौ बजे तक बढ़ाई ढील, देर रात तक बाजार खुलने से मिली राहत
धार्मिक वीडियो भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लगाए गए कर्फ्यू में शनिवार को ढील मिलने से लोगों को राहत मिली। प्रशासन ने सुबह छह से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी थी, लेकिन सबकुछ शांत देख रात नौ बजे तक छूट दे दी। इससे देर रात तक बाजार खुले रहे। डीएम आकाशदीप ने कहा कि यदि रविवार को सब कुछ ठीक रहा तो कर्फ्यू हटाया भी जा सकता है। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति की अपील।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आकाशदीप ने बताया कि रविवार को सुबह छह बजे से शाम नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। यदि इस दौरान सब कुछ ठीकठाक रहा, तो रविवार रात से कर्फ्यू हटाया जा सकता है। बकौल डीएम, छिटपुट अफवाहों को छोड़कर स्थिति तेजी से सामान्य हुई है। इसलिए शनिवार को ही कर्फ्यू में तीन घंटे अतिरिक्त ढील दी गई है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। डीएम ने कहा कि दोनों पक्षों से लगातार संपर्क कर स्थिति पर नियंत्रण किया जा रहा है।
भावनाएं भड़काने पर प्रशासन सख्त, कार्रवाई तेज
वीडियो वायरल करने वालों पर रासुका की कार्रवाई
गोहत्या के सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
लखीमपुर खीरी। धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हुए बवाल और नौ फरवरी की रात धौरहरा के रामनगर लहबड़ी में 35 गायों की हत्या मामले में प्रशासन सख्त हो गया है और कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम ने वीडियो वायरल करने वाले दोनों आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई कर दी है, जबकि गो हत्या मामले में सातों अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम आकाशदीप ने बताया कि वीडियो वायरल करने के दोनों आरोपियों माज अहमद और फैजल पर रासुका की कार्रवाई कर दी गई है। जल्द ही तामीला भी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के कारण धौरहरा के रामनगर लहबड़ी में गायों की हत्या से क्षेत्र में तनाव फैला था। मामले में सात अभियुक्त जेल गए थे, जिन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। साथ ही डीएम ने बताया कि कर्फ्यू की ढील के दौरान यह बात सामने आई है कि कुछ दुकानदार अधिक मूल्य पर सामग्री बेच रहे हैं। जिन पर अंकुश लगाने और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी को रोकने के लिए दुग्ध, मंडी समेत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट करते हुए समिति बनाई गई हैै। जो इस पर नियंत्रण करेगी और अधिक मूल्य लेने और कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई भी करेगी।
वीडियो वायरल मामले की गहराई से होगी जांच
लखीमपुर खीरी। एसपी मनोज कुमार झा ने कहा है कि वीडियो को वायरल कर अमन-चैन को खराब करने का घिनौना प्रयास किया गया है। इसलिए पूरे मामले की गहराई से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो को बनाने के पीछे कौन कौन लोग शामिल हैं, उसकी निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इसके पीछे क्या साजिश हो सकती है, उसका भी पता लगाया जाएगा।