फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the case of fraud on three reports of fraud

ठगी के मामले में तीन लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Dec 2015 10:15 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Mon, 28 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
In the case of fraud on three reports of fraud
रविवार को ईसानगर थाना क्षेत्र में पकडे़ गए केरल के पांच लोगों के मामले में पुलिस ने तीन स्थानीय लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। ठग गिरोह के तीन सदस्यों ने चमत्कारिक चीजें देने के नाम पर ठगी के लिए केरल के लोगों को झांसा देकर बुलाया था। इससे पहले भी एक बार इन्हे बुला कर यह लोग पांच हजार रुपये ठग चुके थे।
विज्ञापन

इस बार एक लाख रुपये ठगने की तैयारी थी, लेकिन समय पर मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस ने इनके इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

चमत्कारिक चीजों को बेचने के नाम पर लगातार हो रही वारदातों को लेकर सीओ मनोज यादव की सक्रियता रंग लाई। ईसानगर थाने में सीओ ने केरल निवासी लतीफ, बशीर, मोहम्मद अली, किशोर और जोमोन त्रिकुट्टम से पूछताछ की। शुरुआत में लोगों ने पुलिस को झांसा देकर बचने की कोशिशें भी की। देररात तक चली पूछताछ में इन लोगों ने खुलकर राज उगले। इन लोगों ने बताया कि वह प्रतापगढ के सोनू सिंह और धौरहरा के शेखनपुरवा निवासी बगडू और अनवर के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क की वजह धार्मिक थी, जो धीरे-धीरे व्यावसायिक हो गई। बगडू और अनवर ने उन्हे प्राचीन सिक्के और ऐसी ही चमत्कारिक चीजें होने की बात बताई थी। विदेशों में इनकी भारी कीमत मिलने का अनुमान है, इसलिए खरीदने आए थे। कुछ समय पहले बगडू और अनवर ने चीजे दिखाने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए थे, लेकिन चीजें नहीं दिखाई थीं। रविवार को दूसरी बार धौरहरा के टेंगनहा गांव मे मासूम के घर उन्हे सिक्के दिखाए गए। इन्हें एक लाख में खरीदने की बात तय थी।
कोतवाल से ही भिड़ गए दबंग
धौरहरा। लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों ने दबंगई से ठगी का प्रयास किया। दबंग मौके पर पहुंचे कोतवाल से भी भिड़ गए।
कस्बा धौरहरा के रामबट्टी मैदान में सोमवार को दोपहर कई लग्जरी गाड़ियां और आजाद हिंद सरकार की बड़ी होर्डिंग लगी डीसीएम पहुंची। इसके लिए क्षेत्र मे एक दिन पहले ही गाड़ियों से लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार किया गया था। तो भीड़ लगते देर नहीं लगी। भाषणबाजी हुई जिसका मुद्दा था नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्थापित की गई आजाद हिंद सरकार और उनकी मुद्रा।
भाषणबाजी के दौरान रिजर्व बैंक को ब्रिटेन और अमेरिका का बताकर बरगलाने का प्रयास हुआ। इसके साथ ही स्टांप पेपर की फोटो कॉपियों पर प्रोफार्मा भरवाकर लोगों से पासबुक की कापी के साथ जमा कराया। सदस्यता शुल्क के नाम पर प्रत्येक से रुपये की वसूली का खेल शुरू हुआ।

 कहीं से खबर पाकर कोतवाल रंजीत सिंह यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से पैसा ना देने की बात कही। तो काफिले के सौ से अधिक लोगों ने उन्हें ही घेर लिया और नारेबाजी के साथ अभद्रता पर उतर आए। जैसे-तैसे कोतवाल ने मामले को संभाला, तो ठगों काकाफिला अपना तामझाम कर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed