{"_id":"3921da7f4e3fd0e7316d426592fe7db4","slug":"in-separate-incidents-two-killed-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार की रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।
खीरी थाना के लगुचा गांव के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार संतोष कुमार (19) की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक मनोज को हल्की चोट आई। दोनों युवक बाइक से बुधवार को किसी काम से लखीमपुर आए थे, जिसके बाद देर शाम को वह दोनों अपने घर सीतापुर जिले के थाना गोंधलामऊ के गांव बिस्वान लौट रहे थे। हादसे बाद मैजिक चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके ममेरे भाई मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिजुआ। मूडा-अलीगंज नहर मार्ग पर बुधवार की रात दो बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में पहाड़ापुर गांव निवासी बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में दूसरी बाइक के चालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां गुरुवार को दो घायलों को लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन
भीरा थाना के रूद्रपुर पहाड़ापुर गांव निवासी 22 वर्षीय श्यामू पांडे अपने गांव के ही साथी शिवसागर यादव के साथ अपने परिचित अलीगंज के पास बगौड़ा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब दस बजे वहां से लौटते समय नहर मार्ग पर नौगवां के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक चला रहे श्यामू के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई जबकि पीछे बैठे शिवसागर एवं दूसरी बाइक पर सवार मूड़ा सवारान निवासी नरेश गौतम और रंजीत भी बुरी तरह से घायल हो गए। चारों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। सीएचसी में इलाज के दौरान श्यामू की मौत हो गई जबकि मूड़ा सवारान निवासी नरेश का तीन जगह से पैर फ्रैक्चर हो गया और रंजीत को सिर में चोटें आने से रेफर कर दिया गया। रात को अस्पताल पहुंचे चौकी प्रभारी संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की सुबह रंजीत और नरेश को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया।
हादसे में गुल हो गया घर का चिराग
हादसे में एक परिवार का चिराग गुल हो गया। तीन बहनों में श्यामू घर में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद बेटे को देखने अस्पताल पहुंची मां वार्ड के बाहर ही बेहोश हो गई। वहीं बहनें भाई का शव देखकर बदहवाश हो गईं।