फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In many cases, the desired six people arrested

कई मामलों में वांछित छह लोग दबोचे

Thu, 28 May 2015 05:16 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Thu, 28 May 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
In many cases, the desired six people arrested
पुलिस ने कई मामलों में वांछित छह लोगों का चालान भेजने का दावा किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है।
एसओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि गांव ढखेरवा नानकार निवासी मुन्ना एक सप्ताह पहले खेत में चारा काटने गया था। वहां से वह लापता हो गया। उसके परिवार वालों ने फर्जी नाटक रचते हुए उसके फटे कपड़े और चप्पल बरामद करते हुए अपहरण के बाद हत्या करने की रिपोर्ट टपरा निवासी पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की सक्रियता से मुन्ना को पहाड़ियापुर से बरामद कर लिया गया। पकड़े गए मुन्ना ने बताया कि उसने एक युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास किया था। युवती के परिवार वालों ने मारने के लिए भी दौड़ाया था। इस बात की भनक जब परिवार वालों को लगी तो उन्होंने अपहरण की कहानी रचते हुए उसे अपनी रिश्तेदारी में छिपा दिया था। पुलिस ने मुन्ना को दुराचार के प्रयास तथा उसके भाई रामगोपाल को गलत रिपोर्ट दर्ज कराने के आरोप में चालान भेजा है। उधर गांव गौरिया के तिराहे पर पुलिस ने ऑटोलिप्टर गैंग के सरगना गौरिया निवासी दीपक मौर्या को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्रेस लिखे चोरी के दो वाहन बरामद किए गए हैं। दरोगा गोले ने बताया कि दीपक पर सदर कोतवाली लखीमपुर, निघासन, तिकुनियां, लखनऊ के मड़ियावां आदि थाने में बाइक चुराने के अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अलावा वह लखीमपुर कोतवाली से गैंगेस्टर का भी वांछित था। इसी प्रकार पठाननपुरवा निवासी आबिद को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इसी क्रम में गांव बैरिया निवासी अवधराम कई साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करके फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए वह वेश बदलकर साधू बन गया। हाईकोर्ट से उसके नाम वारंट था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में दरोगा श्रीराम सिंह, एमआर बेग, गोले समेत करीब आधा दर्जन सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed