{"_id":"578cdda54f1c1b9432c4bdfc","slug":"in-looting-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी थाना के गांव सैैलगांव और दियारत्न में हुई घटनाएं
थाना क्षेत्र के गांव सैलगांव और दियारत्न में रविवार की रात बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर असलहों के बल पर लूूटपाट की। परिवार के सदस्यों को बांधकर डालने के बाद बदमाश हजारों का सामान और अनाज उठा ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया हैै।
सैलगांव निवासी लतीफ खां के घर घुसे बदमाशों ने असलहों के बल पर लूटपाट की। पुलिस को दी गई तहरीर में लतीफ ने बताया है कि रविवार को पूरे परिवार के साथ सोए हुए थे। आधी रात के बाद कई बदमाश घर में घुसे और पूरे परिवार को बांध दिया। करीब एक घंटे तक लूूटपाट के बाद वे जेवर, कपड़े और नकदी लूट ले गए। किसी तरह लतीफ के पुत्र हसीब और हारुन ने घर के बाहर निकल कर शोर मचाया, तब बदमाश भाग निकले। इसके बाद बदमाशों ने दियारत्न गांव निवासी जगदंबा प्रसाद के घर में धावा बोला, जहां बाहर सो रहे जगदंबा को जगाकर पेड़ के सहारे मकान में घुस आए। फिर पत्नी और बच्चों को बांध कर घर में रखा अनाज मसूर, लाही, साइकिल, पत्नी के नाक फूल और पायल उतरवा कर भाग गए। खीरी थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग अलग गांवों में लूटपाट की घटनाओं के संबंध में पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है। प्रभारी एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं के बारे में कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। दोनों मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।