{"_id":"5720cda84f1c1bf631a91f72","slug":"in-joy-firing-two-wounded-including-innocent-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी में फायरिंग, मासूम सहित दो घायल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुशी में फायरिंग, मासूम सहित दो घायल, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो-मैलानी/संसारपुर।
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी थाने के गांव नगरिया में द्वाराचार के समय हुई घटना
मासूम की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
शादी समारोह के दौरान खुशी में फायरिंग और उसमें लोगों के घायल होने का सिलसिला जारी है। पुलिस-प्रशासन भी इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा हैै। ताजा मामला थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में हुआ, जहां शादी समारोह में द्वाराचार के समय तमंचे से की गई फायरिंग की चपेट में आकर मासूम सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मासूम की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने फायर करने वाले आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिकागंज निवासी स्वर्गीय हंसराम के पुत्र शिवम की बारात मंगलवार को मैलानी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में पूरनलाल की पुत्री के साथ विवाह के लिए आई थी। द्वाराचार संपन्न होने के बाद दूल्हे शिवम के फुफेरे भाई अवधेश वर्मा ने खुशी में तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे से निकली गोली पास में खड़े 12 वर्षीय पीयूष पुत्र जितेंद्र वर्मा निवासी द्वारिकागंज, थाना गोला के सिर में लगी और पार निकलते हुए वहीं पर खड़े 50 वर्षीय रामदीन निवासी नगरिया थाना मैलानी की पीठ को चीरते हुए सीने से बाहर निकल गई। मासूम सहित दोनों घायल होकर जमीन पर तड़पने लगे। यह नजारा देखकर बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। परिवार वाले दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पीयूष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि रामदीन का इलाज लखीमपुर जिला अस्पताल में हो रहा है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। दुल्हन के पिता पूरन लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अवधेश वर्मा मूल निवासी ग्राम रौतापुर थाना मितौली हाल पता भूतनाथ मंदिर के पास गोला को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआई विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रात में वर और कन्या का विवाह दोनों पक्षों की मर्जी से करा दिया गया है।
प्रतिबंध होने के बावजूद खुशी में फायरिंग की घटनाएं चिंताजनक हैं। इन्हें हर हाल में रोकने के लिए सभी एसओ और प्रभारी निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया हैै। -अखिलेश चौरसिया, एसपी