{"_id":"4b72ec174818e456ecf7d3b33e83a4a2","slug":"improve-the-condition-of-elder-abuse-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़ित वृद्धा की हालत में सुधार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार पीड़ित वृद्धा की हालत में सुधार
सिकंद्राबाद।
Updated Tue, 31 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव थाना क्षेत्र में घर में घुसकर सो रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला से दुराचार की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इस घटना की निंदा कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरे दिन महिला अस्पताल में भर्ती दुराचार पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला अब होश में है और उसकी तबियत भी पहले से बेहतर है।
इधर नीमगांव पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में पकड़े गए आरोपी छविंदर का चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि छविंदर के भाई और घटना में दूसरे आरोपी मंशाराम अभी घर से फरार हैं। एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दुराचार की शिकार वृद्धा का बयान लेकर मंशाराम की तलाश में उसके गांव और संभावित जगहों पर कई टीमें दबिश दे रही हैं। लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं घटना के बाद से गांव में एक अजीब सन्नाटा है। हालांकि ग्रामीण इस घटना की निंदा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पहले गांव में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है।