फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Impressions 160 liters Oil and drums found

छापे में 160 लीटर तेल और ड्रम मिले

Wed, 24 Jun 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jun 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
Impressions 160 liters Oil and drums found
शहर से सटे रवही कॉलोनी में सिंचाई विभाग की खाली पड़ी कॉलोनी में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने छापेमारी की। इस दौरान ग्रामीणों को बांटा जाने वाला 160 लीटर मिट्टी का तेल, 13 खाली ड्रम और कई पाइप बरामद किए। पता चला है यहां कई महीनों से कोटे के मिट्टी के तेल की कालाबाजारी हो रही थी। लोगों से जानकारी लेने पर दो संदिग्धों की पहचान हुई है जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला । इस दौरान टीम ने सिंचाई विभाग की कॉलोनी के कई और कमरों को चेक किया। डीएसओ ने बताया कि बरामद किया गया मिट्टी का तेल नीले रंग का है। इससे साफ है कि तेल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का है। इस बात की जांच की जा रही है कि तेल किसके यहां से आया है। लोगों से पूछताछ में तेल किसी कैलाश नामक व्यक्ति का होना बताया गया। कैलाश को हीरा नामक व्यक्ति तेल उपलब्ध कराता है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed