{"_id":"814b18a589d97c396869e3fe3337ff60","slug":"if-sixty-thousand-liters-drink-was-arrested-and-fillin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो साठ हजार लीटर दारू पकड़ी व कर दी खानापूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो साठ हजार लीटर दारू पकड़ी व कर दी खानापूरी
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार की शाम से चलाए गए 24 घंटे के दारू पकड़ अभियान में 60 हजार लीटर दारू पकड़ी गई। इसी तरह हर रोज हजारों लीटर कच्ची पकड़ी जा रही है, जबकि लाखों लीटर लहन अब तक नष्ट किया जा चुका है। दारू पर अंकुश लगाने के संबंध में एसपी अखिलेश चौरसिया कहते हैं कि कच्ची के कारोबार पर अंकुश नहीं लग सकता। फिलहाल चुनाव में शांति के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
निघासन। कई गांवों में छापा मारकर 780 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उधर एसओ ने भी एक शराब की भट्ठी बरामद करने का दावा किया है। यह जानकारी आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने दी।
गोला गोकर्णनाथ। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर क्षेत्र में 500 लीटर कच्ची शराब, पांच ड्रम, कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
उचौलिया। चौकी क्षेत्र के गांव महमदपुर चैनू में चौकी प्रभारी रामसिंह पवार ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर कच्ची के कारोबारी के ससुर को गिरफ्तार किया। साथ ही सौ लीटर कच्ची शराब और पांच सौ लीटर लहन बरामद किया।
बिजुआ। स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने क्षेत्र के कल्लूपुरवा गांव में दबिश देकर एक हजार लीटर शराब का लहन नष्ट कर गांव के विजय कुमार को गिरफ्तार किया। 200 लीटर कच्ची शराब और एक भट्ठी कब्जे में की, कल्लूपुरवा में पुलिस ने कई डिब्बों में रखा 1000 लीटर लहन नष्ट कर खंदक में डलवा दिया।