फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ibrahimpur pregnant Burnt alive

इब्राहीमपुर में गर्भवती को जिंदा जलाया

Tue, 12 May 2015 08:12 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Tue, 12 May 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर में एक विवाहिता को केरोसिन डालकर जला दिया गया, जिसके बाद विवाहिता को गंभीर अवस्था में मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। विवाहिता के पिता मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी जावेद हुसैन ने मारने की नियत से जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी जावेद हुसैन ने तीन साल पूर्व अपनी पुत्री शहनूर उर्फ सोनी का निकाह भीरा थाना क्षेत्र के गांव इब्राहीमपुर निवासी एहसान अली के पुत्र रुकशाद उर्फ बबलू के साथ किया था। जावेद ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एहसान अली ने फोन से सूचना दी कि उसकी पुत्री के ऊपर मिट्टी के तेल का दीपक गिर जाने से वह जल गई है, लेकिन जब उसने इब्राहीमपुर पहुंचकर देखा तो मामला कुछ और ही निकला। आरोप है कि उसके पति ने उसे जलाया था, जिससे वह काफी झुलस गई थी। जावेद अपनी पुत्री को भीरा से ले आया और मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। विवाहिता का एक साल का लड़का है तथा वह चार पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed