फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband turned

पति ही निकला हत्यारा

Sat, 09 Jan 2016 09:53 PM IST
मितौली
मितौली Updated Sat, 09 Jan 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Husband turned
थाना क्षेत्र में मढ़िया बाजार चौकी के पास 29 दिसंबर को लावारिस मिले सुनीता के शव के मामले में मितौली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पति के ही हत्या करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद भाई की मदद से शव को मढ़िया बाजार में फेंका था, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और लोगों को उस पर शक भी न हो। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

29 दिसंबर 2015 को थाना क्षेत्र की मढ़िया चौकी के कस्ता-सीतापुर मार्ग पर भट्टा नहर पुलिया के पास एक विवाहिता का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर  के पिपरा गांव निवासी सुनील कुमार की पत्नी सुनीता के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

मितौली पुलिस  ने पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। एसओ जीएस पांडेय ने बताया कि सुनीता के देवर से शक के आधार पर पूछताछ की गई, तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया। इसके बाद दबिश देकर पति सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया तो इस हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में सुनील ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सुनील ने बताया कि सुनीता का चाल-चलन ठीक न होने के कारण वह उसे मायके भेजने के बहाने से 28 दिसंबर को घर से लेकर निकला और  खेतवापुर गांव स्थित अशोक लोहार के गन्ने के खेत में सुनीता की हत्या कर शव को वहीं  डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से उसने शव को कहीं और ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। फिर अपने भाई अजय कुमार को फोन कर सारी बात बताई और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसकी मदद ली। देर शाम जब अजय कुमार अपने भाई की बताई हुई जगह पर पहुंचकर शव देखा तो वह सन्न रह गया। भाई को बचाने के लिए उसने बाइक जो सुनील कुमार के नाम है, उस पर शव को लादकर मढ़िया चौकी के पास भट्टा नहर पुलिया वाली खाईं में डालकर भाग गए। मितौली पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों का चालान भेज दिया।

महीनों पुराना शव मिला, शिनाख्त नहीं
तिकुनियां। सिंगाही थाना क्षेत्र में निबौरिया-तिकुनियां मार्ग पर नरहा नाला पुल के पास एक शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया है। शव करीब दो माह पुराना होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं कराई जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed