{"_id":"59467c6e4f1c1b3c4f8b4605","slug":"husband-cheated-nail-wife-s-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गुस्से में चबा डाली पत्नी की नाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने गुस्से में चबा डाली पत्नी की नाक
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद से भड़के पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की दांतों से नाक चबा ली। चीख पुकार सुन मौके पर पहुचें लोगों ने महिला को लहूलुहान देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। जहां मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी गई।
सदर कोतवाली के मिदनिया गांव निवासी मजदूरी पेशा विजय पाल का रविवार सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताते है गुस्से में आकर विजय ने दांतों से पत्नी की नाक चबा ली। इससे लहूलुहान हुई महिला चीखते हुए बाहर भागी। आसपास के लोगों ने माजरा समझकर 100 डायल को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि मौखिक जानकारी मिली थी। अगर तहरीर मिलेगी तो उचित कार्यवाई की जाएगी।