{"_id":"57e963344f1c1bf90a575170","slug":"hurt-by-rape-teenager-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप से आहत किशोरी ने खुदकुशी कर ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप से आहत किशोरी ने खुदकुशी कर ली
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही तीन युवकों ने किया था रेप, केस दर्ज
गैंगरेप से आहत 15 साल की किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रस्सी के सहारे कुंडे से लटका मिला।
रविवार शाम शौच के लिए जाते वक्त गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया था। उनके चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और अपनी जान दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ दुराचार और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि एक आरोपी किशोरी का परिचित था।
किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी का इलाज कराने लखीमपुर गए हुए थे। घर में बड़ी बेटी (24), छोटी बेटी (15) और छोटा बेटा (8) अकेले थे। शाम को उनकी छोटी बेटी शौच के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गई थी। इसी बीच गांव के सुंदर, संदीप और मनोज वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों उनकी बेटी को गन्ने के खेत में उठा ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। बाद में डरा धमकाकर छोड़ दिया। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। उसकी हालत देखकर बड़ी बहन घबरा गई। उसके पूछने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। इस पर बड़ी बहन शिकायत करने आरोपियों के घर चली गई। इसबीच पीड़िता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।