फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Htyaropi son arrested from the railway station

हत्यारोपी पुत्र रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 07:10 PM IST
बेलरायां
बेलरायां Updated Fri, 07 Aug 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के गांव बदालपुरवा में 500 रुपये के लिए पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने बेलरायां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की भुसौरी से हत्या में प्रयोग की गई बगौड़ी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बदालपुरवा में बृहस्पतिवार की सुबह 45 वर्षीय चुन्ना लाल यादव की उसके बेटे दीपक उर्फ गुड्डू ने बगौड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। फीस के लिए 500 रुपये न देने पर गुस्साए दीपक ने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने अपने हत्यारोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी युवक बाहर भागने की फिराक में था। सूचना मिलने पर उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed