फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hope can be found without registration hospital

आशा चलाती मिली बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल       

Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
 Hope can be found without registration hospital
छापामारी - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी अधीक्षक ने ढखेरवा स्थित रॉय हास्पिटल में मारा छापा      
विज्ञापन

प्रसव, आक्सीजन संबंधी मिले उपकरण, अस्पताल में होता है प्रसव और एबार्शन      

 ढखेरवा स्थित रॉय हास्पिटल में रमियाबेहड़ सीएचसी अधीक्षक ने छापामारी की। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलता पाया गया। यह अस्पताल एक आशा बहू अपने घर में चला रहा थी। छापेमारी के दौरान तीन बेड, प्रसव संबंधी उपकरण और आक्सीजन पाई गई। एक महिला एबार्शन के बाद लेटी मिली। सीएचसी प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजकर अस्पताल बंद कराया जाएगा।       

इस अस्पताल में प्रसव के दौरान मोटी रकम लेने और प्रसूता की दुर्दशा करने की शिकायत सीएमओ से हुई थी। सीएमओ जावेद अहमद के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल का पर्चा पाया गया, जिस पर न रजिस्ट्रेशन था और न ही किसी डाक्टर का नाम पड़ा था। एक कमरे में भारी मात्रा में दवा रखी थी। दूसरे कमरे में आक्सीजन से भरा सिलेंडर और कुछ उपकरण रखे हुए थे। एक कमरे में कई बेड पड़े थे। प्रसव कराने वाले सारे उपकरण अस्पताल में मौजूद थे। एक महिला ने एबार्शन करवाया था। उसका इलाज चल रहा था। वहां न कोई डाक्टर था और न ही प्रसव कराने वाली कोई एएनएम थी। डॉ. सुभाष वर्मा ने वहां मौजूद विमलेश शुक्ला से पूछताछ की तो उसने प्रसव कराने का अनुभव प्रमाण पत्र होने की बात कही, लेकिन उसके पास कोई भी कागज नहीं मिला। डॉ. सुभाष वर्मा ने आशा बहू बीतिका राय को जमकर फटकार लगाते हुए अस्पताल बंद करने की बात कही। सुभाष वर्मा ने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी गई है। अस्पताल बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed