फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hightension foul line Come into the driver's death

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चालक की मौत

Mon, 23 Feb 2015 07:23 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Mon, 23 Feb 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Hightension foul line Come into the driver's death
खीरी क्षेत्र के नकहा गांव के पास एक किसान के खेत में प्रेसमड (मई) डालने गया ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक/मालिक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक ट्रैक्टर चालक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के  बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के बिलरिया निवासी बैजनाथ उर्फ बैजू का 30 वर्षीय पुत्र उत्तम जायसवाल क्रेशरों से प्रेसमड लेकर किराए पर किसानों के खेतों में डालने का काम करता था। सोमवार को सुबह वह सागर के खेत में मई डालने गया था। वहां पहुंचने के बाद उत्तम ने जैक के प्रेशर से ट्रॉली का पिछला हिस्सा नीचे किया। इससे अगला हिस्सा ऊपर से गुजरी 11 हजार केवीए की बिजली लाइन से टकरा गया। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय उत्तम ट्रॉली पर चढ़कर प्रेसमड नीचे उतार रहा था। करंट लगते ही वह ट्रॉली से कूद कर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जहां ट्रैक्टर में उतरे करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। कुछ देर में उत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए, सीट आदि जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार, सीओ सिटी, एसओ खीरी तथा बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
ट्रैक्टर चालक/मालिक उत्तम की मौत से नकहा गांव के लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि हाईटेंशन लाइन पिछले कई महीनों से नीचे लटक रही है। कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने की निंदा
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक और बार कॉउंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल एडवोकेट ने घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ मृत आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि बिजली लाइन से ट्रॉली में करंट उतरने के कारण यह हादसा हुआ है। हाईटेंशन लाइन के नीचे काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग की ओर से हादसे की जांच कराकर प्रावधानों के मुताबिक पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed