फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   High-speed bus turnaround, several passengers injured

तेज रफ्तार बस पलटी, कई यात्री जख्मी

Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Fri, 01 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
High-speed bus turnaround, several passengers injured
bus - फोटो : amar ujala
ढखेरवा- लखीमपुर मार्ग पर लौखनिया सायफन के पास हुई दुर्घटना  
विज्ञापन

तिकुनियां से लखीमपुर जा रही सवारियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस रफ्तार तेज होने के कारण दूसरी बस को ओवरटेक करते समय लौखनियां सायफन के पास अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत खराब होने पर सभी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल यात्रियों की माने तो यह हादसा दो बसों की आपस में हुई रेसिंग के दौरान हुआ। 

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बस संख्या यूपी 31टी 3166 तिकुनियां से सवारियां भरकर लखीमपुर के लिए रवाना हुई। ढखेरवा में बस पहुंचने पर पहले से सवारियों को भरकर खड़ी इसी यूनियन की दूसरी बस लखीमपुर जाने के लिए चल दी। कुछ देर खड़ी होने के बाद सवारियां भरकर यह भी बस रवाना हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव लौखनिया सायफन के पास पीछे आ रही बस को देखकर आगे चल रही बस के चालक ने रफ्तार तेज कर दी। यह देखकर पीछे आ रही दूसरी बस के चालक ने भी बस की स्पीड बढ़ाते हुए पहली बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गई। जिससे बस में सवार थाना सिंगाही के गांव नौरंगाबाद निवासी 40 वर्षीय रावेंद्र कुमार, उसका पुत्र 12 वर्षीय शिवम, 65 वर्षीय कमलावती, मुन्नापुरवा निवासी 35 वर्षीय सुनीता भारती समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रमियाबेहड़ भिजवाया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने सभी यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed