फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hectic events in panic

ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग दहशत में

Mon, 21 Dec 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Dec 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
 Hectic events in panic
ठंड बढ़ने के साथ ही चोर लुटेरे सक्रिय हो गए हैं, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था ध्वस्त होने लगी लगी है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुईं ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात थाना निघासन के गांव बिनौरा में परिवार वालों को बांधकर 20 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान लूट लिया। दूसरी घटना थाना निघासन के गांव टांडा में हुई, यहां एक घर में घुसकर परिवार वालों को बांधकर एक लाख का सामान लूट लिया गया। उधर पलिया में रविवार की देररात चोरों ने दो दुकानों और एक घर से लाखों रुपये का माल पार कर दिया तो सूढ़ा मंडी में भी चोरों ने एसएसबी कैंप के सामने स्थित एक दुकान में सेंधमारी कर लाखों का माल उड़ा दिया। इसी क्रम में मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बोझिया में रविवार रात को चोरों ने मकान की दीवार फांदकर दो घरों से नकदी, जेवर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। एसपी अखिलेश चौरिससिया ने कहा कि ठंड के मद्देनजर गश्त व्यवस्था को
विज्ञापन
प्रभावी करने के लिए सभी स्टेशन अफसर को निर्देशित किया गया है। चोरी और लूट की घटनाओं को शीघ्र खुलासा किया जाएगा। गश्त व्यवस्था में ढिलाई मिली तो स्टेशन अफसर जिम्मेदार होंगे।
बिनौरा गांव में परिवार वालों को बांधकर लाखों लूटे
निघासन। क्षेत्र के गांव बिनौरा निवासी अब्दुल वहीद उर्फ तीसमार खां का घर गांव के पश्चिम तरफ  है। तीसमार खां ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी लोग अलग, अलग कमरों में लेटे थे। तीसमार खां और उनकी पत्नी जुबेदा दरवाजे के पास बनी गली में लेटे थे। मेन गेट का दरवाजा खुला था। दो बदमाश अंदर घुसे। आहट सुनकर वह जाग गए। इसी बीच तीन अन्य बदमाश अंदर घुस आए और अपने को पुलिस बताते हुए हत्या के एक आरोपी के घर के अंदर होने की बात कहते हुए कमरों का दरवाजा खुलवाया। दरवाजे खुलते ही बदमाशों ने तीसमार खां के बेटे शफीक , उसकी पत्नी रूकसार तथा शलील और हबीब समेत सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने करीब दो घंटे तक जमकर लूटपाट की। बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपयों के अलावा सोने की नथुनी, कुंडल, चांदी की पायल आदि लूट ले गए। घर में रखे चावल, दाल के अलावा ट्रैक्टर का बैटरी और डेक समेत करीब तीन लाख के सामान भी ले गए। सूचना पर एसओ डीके यादव ने रात में ही मौके पर गए, जिधर बदमाश गए थे, उधर भी गए, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले के खुलासे के लिए टीम को गठित किया गया है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा में आधा दर्ज बदमाशों ने की लूटपाट
निघासन। टांडा निवासी झब्बू ने बताया कि रविवार की रात करीब दो बजे नकाबपोश करीब आधा दर्जन बदमाशों ने घर में एक आरोपी होने की बात कह दरवाजा खुलवाया और अंदर घुस आए। घर में रखे पांच हजार की नकदी संग सोने की झुमकी कपड़ों समेत करीब एक लाख का सामान लूट ले गए। यहां पर भी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पलिया में तीन स्थानों पर चोरी, लाखों की चपत
पलियाकलां। नगर के मोहल्ला सुभाषनगर में अफजल टायर वालों के मकान में किराए पर रहने वाली राजकीय महाविद्यालय की शिक्षिका पूनम सोनकर की गैर मौजूदगी में चोरों ने छत पर पड़ा लोहे का जाल उखाड़ डाला और फिर दीवार के वेेंटीलेटर में लगे शीशे को तोड़कर भीतर घुस गए। चोरों ने यहां अलमारी को भी लोहे के औजार से तोड़ दिया और भीतर रखे करीब छह हजार रुपये, एक सोने की चेन, टॉप्स, एलसीडी और प्रेस पार कर दी। चोरी की जानकारी सोमवार को उनके घर आने पर हुई। दूसरी घटना स्टेशन रोड पर मेला गेट के पास स्थित कर्नल पान कार्नर पर हुई। यहां चोरों ने खोखे का ताला तोड़ कर हजारों रुपए का गुटका, एक हजार रुपये की नगदी पार कर दी। तीसरी वारदात यहीं से कुछ दूर मेला मैदान में स्थित रायल कैंटीन पर अंजाम दी गई। चोरों ने यहां खिड़की की सरिया काट डाला और भीतर से करीब 15 सौ की नगदी पार कर दी। चोरों ने यहां रखी चेक बुक और कई प्रपत्र फाड़कर वहीं डाल दिए। सभी वारदातों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र की सूढ़ा मंडी में चोरों ने एसएसबी कैंप के सामने स्थित एक मोबाइल, लैपटॉप आदि की दुकान में सेंध लगा दी और भीतर से लाखों रुपये के मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर गौरीफंटा कोतवाली में दी गई है।

संसारपुर के दो घरों से हजारों की चोरी
संसारपुर। रविवार की रात बोझिया गांव में चोरों ने वेदप्रकाश पटेल के घर से एलसीडी और उस्मान के घर से 80 हजार रुपये नकद और जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बिन्द्राप्रसाद वर्मा के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। घर में जाग हो जाने पर वे लोग भाग निकले। पशु चोरों ने भगौतापुर में सरवन कुमार की एक भैंस और पड़िया भी चोरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed