फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   head milla

दो माह पूर्व लापता हुई बच्ची का सिर बरामद

Wed, 17 Dec 2014 11:48 PM IST
मितौली (लखीमपुर खीरी)
मितौली (लखीमपुर खीरी) Updated Wed, 17 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
head milla
थाना क्षेत्र से दो माह पूर्व लापता आठ वर्षीय बच्ची का सिर बुधवार को
विज्ञापन
सरायन नदी से बरामद हुआ, पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त की। तमाम कोशिशों के बाद भी धड़ बरामद नहीं हो सका। पुलिस ने सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवाला बाजार निवासी जगजीवन लाल की गांव में लखीमपुर-कस्ता मार्ग पर हवा भरने और पंक्चर बनाने की दुकान है। दो माह पूर्व उसकी आठ वर्षीय पुत्री कोमल खेलते-खेलते कहीं गुम हो गई थी। जगजीवन ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई और खुद भी उसकी तलाश करता रहा। बुधवार को सरायन नदी में कुछ लोगों ने एक लड़की का सिर देखे जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों से उसकी शिनाख्त कराई। इसके बाद गोताखोरों को नदी में बच्ची का धड़ खोजने के लिए लगाया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी धड़ नहीं मिला। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के सिर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शेष हिस्से की तलाश कराई जा रही है। इधर बच्ची की मौत की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed