फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lee was the teacher scolded the student

टीचर ने डांटा तो छात्रा ने लगा ली फांसी

Sat, 12 Sep 2015 10:10 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Sep 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
Lee was the teacher scolded the student
कोतवाली सदर क्षेत्र में कृषक समाज इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने विद्यालय से वापस लौटने के बाद कमरे में कुंडे से लटककर फांसी लगाली। जानकारी होने पर आनन फानन में परिवार के लोगों ने उसे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। छात्रा के परिवार वालों ने कॉलेज की एक शिक्षिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे इस मामले में तहरीर देंगे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी उमेश कश्यप की 15 वर्षीय पुत्री शालू कश्यप शहर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। कॉलेज से घर लौटने के बाद सुबह 10.30 बजे उसने कमरे के कुंडे में दुुपट्टे से फांसी लगाली। यह देख परिवार के लोगों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि शालू शनिवार को सुबह स्कूल गई थी। उनका आरोप है कि वहां कॉलेज की एक शिक्षिका ने किसी बात को लेकर पहले उसे मारा पीटा फिर कमरे में बंद कर दिया। इस कारण ही उसने फांसी लगाई। 
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक सीबी वर्मा ने बताया कि पिटाई या उत्पीड़न जैसे आरोप गलत हैं। कॉलेज में कक्षा नौ से बारह तक की बालिकाओं के लिए अलग भवन है। यह छात्रा अपनी एक सहेली की छोटी बहन के साथ लड़कों के कक्षों की तरफ जा रही थी। उधर कुछ लड़के खड़े थे अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिक्षिका ने उधर जाने से मना किया था। इसके बाद छात्रा अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed